जिला

महाशिवरात्रि के पावन अवसर जैतेश्वर महादेव शिवलिंग मे रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक करने पहुँचे पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद रा

बिलाईगढ़ :- जैतपुर महानदी तट पर जैतेश्वर महादेव शिवलिंग का संस्थापक वि.स.बिलाईगढ़ के जननायक माननीय चंद्रदेव प्रसाद राय गुरुजी, पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, पूर्व विधायक बिलाईगढ़ जी ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जैतपुर स्थित जैतेश्वर महादेव शिवलिंग में सपरिवार विधि–विधानपूर्वक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात महादेव महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।

इस पुनीत धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष तारा देवांगन ,पूर्व जिला पंचायत सभापति  हेमंत दुबे , तोषराम साहू  (जिला अध्यक्ष – साहू समाज),पूर्व अध्यक्ष परमानंद साहू ,सरपंच मोनू कृष्णा ,पूर्व सोसायटी अध्यक्ष उत्तरा साहू ,श्रवण चौहान अध्यक्ष जैतेश्वर महादेव शिवलिंग निर्माण समिति जैतपुर )आचार्य नीलकंठ चौबे  सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण, जैतपुर ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भगवान महादेव की असीम कृपा से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय रहा और संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
भगवान भोलेनाथ आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करे ।

Leave Your Comment

Click to reload image