गौरव पथ बस स्टैंड के पास आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक,
चांपा,,,, प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो ग्राम बिरगहनी के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है और एक अन्य युवक का पैर टूट गया है। हादसे में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
लोगों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर चांपा पुलिस की सक्रियता और नियमित पेट्रोलिंग भी नजर नहीं आती, जिससे तेज रफ्तार वाहन चालकों के हौसले बढ़े हुए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गौरव पथ पर स्पीड ब्रेकर, स्टॉपर और यातायात निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि रोज-रोज हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।