राजस्व और चुनाव संबंधी कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करने पर पटवारी प्रदीप हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र
चाम्पा, चाम्पा(जगदल्ला) के राजस्व पटवारी प्रदीप देवांगन को हाई स्कूल मैदान जांजगीर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बिर्रा से स्थानांतरित होकर चाम्पा के जगदल्ला पटवारी का कार्यभार बडे ही जिम्मेदारी के साथ करने की बात उनके कार्यालय सहित किसानो और लोगो से सुनने को मिलता रहा। इसी का परिणाम रहा कि आज श्री देवांगन को यह सम्मान मिला। उन्हें राजस्व कार्यों के साथ-साथ चुनाव संबंधी कार्य एसआईआर तथा राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल रकबा समर्पण में शानदार एवं सराहनीय कार्य हेतु छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सम्मानित किया गया है। श्री देवांगन को प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर वार्ड सहित क्षेत्र और परिवार जनों में हर्ष व्याप्त है। उनकी मेहनत, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता सभी के लिए प्रेरणादायक है।