जिला

एनएचआरसीसीबी कार्यकर्ता द्वारा शासकीय स्कूल टूंडरी में सम्मान समारोह आयोजित

डभरा।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिन्दर पाल के आदेशानुसार एवं  श्रीमती पूनम द्विवेदी जिलाध्यक्ष रायगढ़ के मार्गदर्शन मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टूंडरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया प्रतिभावान एवं मेधावी छात्रा कोमल साहू को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के विनोद कुमार डनसेना के द्वारा बिटिया प्रेरणा सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं नोटबुक देकर सम्मानित किया गया l 
आज 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे उन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जो खो खो एवं बॉलीबाल सीनियर एवं जूनियर मे संभाग स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता पिता का नाम रोशन किये बल्कि अपने स्कूल का भी नाम रोशन किए l
इस अवसर पर हेमंत कुमार डनसेना पूर्व विधायक प्रतिनिधि, प्रदीप डनसेना सामाजिक कार्यकर्त्ता, ठनेश्वर राठिया युवा कार्यकर्त्ता, हरिहर प्रसाद सिदार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टूंडरी,  भुवनेश्वर साहू वरिष्ठ व्याख्याता, वीरेंद्र कुमार डनसेना शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टूंडरी के द्वारा सभी छात्राओं को सम्मनित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

Leave Your Comment

Click to reload image