जिला

केशरवानी समाज चांपा ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

चांपा। केशरवानी नगर सभा चांपा, केशरवानी महिला सभा चांपा एवं केशरवानी तरुण सभा चांपा के संयुक्त तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष प्रेस क्लब चांपा, तथा समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा तिरंगा फहराया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों के साथ देश के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता एवं न्याय का अधिकार देता है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान दे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। 
केशरवानी महिला सभा की सदस्यों ने समाज में शिक्षा, संस्कार एवं महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए, वहीं केशरवानी तरुण सभा ने युवाओं ने भी अपनी भागीदारी बखूबी निभाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान और स्वल्पाहार वितरण किया गया और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजक समितियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संपूर्ण आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर केशरवानी महिला सभा के राष्ट्रीय संरक्षक कल्याणी केशरवानी, नगर सभा चांपा के संरक्षक मनोज गुप्ता, संरक्षक अमृत गुप्ता, महिला सभा के संरक्षक मधुरानी गुप्ता, केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा के अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता, महामंत्री गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता, केशरवानी महिला सभा चांपा के अध्यक्ष अल्का केशरवानी, महामंत्री रेखा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, तरुण सभा चांपा के अध्यक्ष कृष्णकांत (कान्तु) गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेश गुप्ता, नीलेश गुप्ता, परमेश्वर केशरवानी, पुसाऊ राम केशरवानी, अनूप केशरवानी, राजेश गुप्ता, प्रदीप केशरवानी, प्रियंका गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, पूजा गुप्ता, संगीता केसरवानी, अनुपमा केसरवानी, रागिनी गुप्ता, मंजू केशरवानी, इंजी. वैदेही गुप्ता, आशी केसरवानी, मेघा गुप्ता, दिव्यांशी केसरवानी, अंशिका केसरवानी व अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image