जिला

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है। 
      कलेक्टर ने कहा कि हमें शासकीय सेवक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। देश की सेवा तभी सार्थक होगी, जब हम अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी और गंभीरता बरतें। हमें मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर  जी.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image