जिला

धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाने एवं भौतिक सत्यापन बंद करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का धरना-प्रदर्शन

भानुप्रतापपुर ।आम आदमी पार्टी द्वारा धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाने तथा किसानों के घर-घर जाकर किए जा रहे भौतिक सत्यापन को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर भानुप्रतापपुर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव हरेश चक्रधारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय सरकार लगातार तानाशाही फैसले लेकर किसानों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि पटवारियों के माध्यम से किसानों के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है, जिससे किसान मानसिक रूप से परेशान और भयभीत हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित हैं, जबकि सरकार 31 जनवरी के बाद धान खरीदी बंद करने की तैयारी में है, जो किसानों के साथ गंभीर अन्याय है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मेहर सिंह वट्टी ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और अब इस प्रकार की कार्रवाइयों से किसानों को डराने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला महासचिव शिव पोटाई ने सरकार से मांग की कि धान खरीदी की तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी तक की जाए तथा किसानों के घर-घर जाकर किया जा रहा भौतिक सत्यापन तत्काल बंद किया जाए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से —
राजू सलाम  कांकेर जोन प्रभारी अविनाश साहू जिला अध्यक्ष
बारसू हुपेंडी जिला अध्यक्ष, यूथ विंग,करन उइके रोहित कोमरा जिला उपाध्यक्ष मनोज मांडवी ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर दुग्गा विष्णु चक्रधारी लखेश्वर कोमरा,कंवल सिंह,भुनेश्वर सेन,रूपेश बघेल,
राजेश हुपेंडी,जोहित हिड़को,चैनूराम मंडावी वीरेंद्र कुमार हिड़को,
जितेंद्र दुग्गा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image