रघुनाथपुर में 9वाँ अन्तराज्यीय बॉलीवाल प्रतियोगिता संपन्न
पत्थलगांव:तीन दिवसीय ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र के प्रतिभावन खिलाड़ियों को निखारने के उद्देश्य से क्रीड़ा समिति रघुनाथपुर के तत्वाधान में लगातार सफल 9वां अन्त राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में उड़ीसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कोरबा की टीम उपविजेता रही।
इस तीन दिवसीय आयोजन में दर्जनों टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें उड़ीसा की टीम ने कोरबा को हराकर जीत हासिल की।
समापन समारोह में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पति चमर साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए मैच की शुरुआत की। इस अवसर पर खेल समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल समिति के गरीब साय बड़ा, नवीन यादव, सुधन लकड़ा, मनोज यादव,लोचन प्रसाद यादव, बालेश्वर कुजूर,विशिकेशन यादव, इंगराज, उदय कुजूर, महेश यादव, विनय, अलीप, फूलजेन्स और पूरी कमेटी के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं ने भी विशेष सहयोग दिया। उनके प्रयासों से टूर्नामेंट शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। समापन के बाद विजेता टीम को कप एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।