मनरेगा योजना बचाव संग्राम जन चौपाल मे ताराचंद देवांगन , विधायक उत्तरी जांगड़े व बिनोद भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अव्हान पर सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चाटीपाली के ग्राम रामभाठा मे मनरेगा योजना बचाव संग्राम के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा ग्राम मे चल रहे मनरेगा कार्य मे मनरेगा योजना बचाव के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया | चौपाल मे बड़ी संख्या मे ग्रामीण, मनरेगा श्रमिक एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाग लेकर मनरेगा योजना बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का सकल्प लिया
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवागन ने कहा कि केंद्र कि सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलते हुए मनरेगा श्रमिको के पेट मे लात मारने का काम कर रही है साथ हि साथ उन्होने कहा कि मैने ने भी आज कार्य किया है और जो मनरेगा श्रमिक कार्य करते है उन्हे उनके मजदूरी जितना राशि नही मिलता है साथ हि साथ मनरेगा योजना बचाओ अभियान का सकल्प लिया गया
उत्तरी गनपत जांगड़े ने आगे कहा कि मनरेगा श्रमिको को उनके कार्य के अनुसार राशि नही मिल पाता तथा राशि को भी बढ़ाने कि मांग कि गई एवं मनरेगा योजना बचाने के लिए संघर्ष करने कि बात कही आगे मनरेगा योजना बचाओ के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी,सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े जी,पूर्व विधायक प्रतिनिधि घनश्याम मनहर जी,जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, सूरज तिवारी की ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोसीर सतीश श्रीवास ,सारंगढ़ अध्यक्ष राकेश पटेल ,नगर अध्यक्ष राम नाथ सिदार ,जिला महामंत्री गोल्डी नायक,सरिता मल्होत्रा आदि उपस्थित रहें