जिला

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

भाजपा की दमनकारी व विभाजनकारी नीतियों से लड़ने का आह्वान – डॉ. चरणदास महंत


चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, समस्त ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों तथा जिला युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला का पदभार ग्रहण एवं कार्यकर्ता सम्मेलन चांपा स्थित मॉडर्न विलेज में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक व्यास कश्यप, राघवेंद्र सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंजू सिंह एवं शक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी एवं विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी निवर्तमान अध्यक्षों के अनुभव का लाभ लेते हुए नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करें। आपसी सामंजस्य, सम्मान और संगठनात्मक एकता के बल पर ही भाजपा के सत्ता के दुरुपयोग का मुकाबला किया जा सकता है और छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस सरकार स्थापित की जा सकती है।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात निवर्तमान जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को पदभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे पूरे तन-मन-धन और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करेंगे। कांग्रेस को एक परिवार के रूप में संगठित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आगे उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस गठन के बाद पहली बार संगठन से चांपा नगर को पहली बार अध्यक्ष पद का अवसर मिला है ।जिसके लिए मै कांग्रेस पार्टी और नेता चरणदास महंत का सदैव ऋणी रहूंगा।


कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन हित में कार्य करें। निरंतर एकजुट प्रयास से ही संगठन मजबूत होगा और यही सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।


जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को शपथ दिलाई और कांग्रेस जिला कार्यालय के निर्माण को शीघ्र प्रारंभ करने का आह्वान किया, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।


पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए आने वाले संघर्षों में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्दीकी ने किया।


कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण मुकीम, गुलजार सिंह, विजय केसरवानी, रवि भारद्वाज, संदीप यादव, हरप्रसाद साहू, टिंकू मेमन ,किशन शर्मा,विशाल केडिया, सुनील साधवानी, रविंद्र शर्मा, रामबिलास राठौर, नवल सिंह, महेश्वर टंडन, गौरव सिंह, अजय तिवारी, सदन यादव, जितेंद्र वर्मा, परस शर्मा, नारायण खंडेलिया, धीरेंद्र बाजपेई, विष्णु विश्वकर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल,  जय थवाईत, बॉबी सलूजा, नारायण सोनी, बंटी सलूजा, किशन सोनी, देव पांडे, प्रिंस शर्मा, सीमा शर्मा ,ज्योति किशन कश्यप, नीता थवाईत, शकुंतला खरे, शिशिर द्विवेदी, बजरंग डीडवानिया, कन्हैया राठौर, परमेश्वर निर्मले, शाश्वत दीवान, रामराज्य पाण्डेय, अवधेश गुप्ता, हरीश पांडे, सुनील सोनी, दीपक गुप्ता, अंजुम अंसारी, प्रकाश अग्रवाल, संतोष गुप्ता,शैलेन्द्र अग्रवाल, मोहम्मद अली, बुटु देवांगन, गोविंद वैष्णव, राज अग्रवाल, तमेंद्र देवांगन, ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, अंजलि देवांगन, जिब्बू आर्य, बहादुर यादव, डुग्गू प्रधान, राईस किंग, रितु तिवारी, कविता देवांगन, भालचंद तिवारी, जीवन देवांगन, कन्हैया राठौर, अनिल मोदी,संतोष सोनी, डॉ के पी राठौर, बजरंग अग्रवाल, डॉ वी के अग्रवाल, पवन मोदी, मोहन गुलाबनी, सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पार्षदगण, पंच-सरपंच एवं सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image