धान खरीदी केंद्र बिलाईगढ में बम्फर आवक उठाव नहीं होने से समिति चिंतित
धान खरीदी केंद्र बिलाईगढ में एक वर्ष खरीफ सीजन में धान कि बम्फर आवक दर्ज कि जा रही है।बिलाईगढ सोसायटी अब तक खरीदी कुल 49113.60 क्विंटल खरीदी की जा चुकी है। लेकिन अपेक्षित गति से उठाव नहीं होने के कारण समिति कि चिंताएं बढ़ती जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक मात्र 7780 क्विंटल धान का उठाव हो पाया है, जबकि शेष 41333.60 क्विंटल धान अभी खरीदी केंद्र परिसर में रखा है, लगातार आवक बनें रहने एवं उठाव धीमी प्रक्रिया में केन्द्र में भण्डारण कि समस्या पैदा हो रही है।
उठाव में ऐसे ही धीमी प्रक्रिया रही तो एक सप्ताह बाद बाद सोसायटी में धान खरीदी मुश्किल हो जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि धान खुलें आसमान के नीचे है। तथा यदि शीघ्र उठाव नहीं किया गया तो किसानों को सुरक्षा, सुविधा व्यवस्था तथा धान के संरक्षण में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभागो से शीघ्र उठाव कि व्यवस्था सुनिश्चित करने कि मांग कि है, ताकि किसानो को किसी प्रकार कि परेशानी न हो और खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी रह सके।