जिला

वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस,

वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस, दो अधिकारी निलंबित
पिछले दिनों सूरजपुर जिले के वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का मामला उछला था। सोशल मीडिया पर मामला वीडियो वायरल होने के बाद अब वन विभाग ने दो अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही एक वरिष्ठ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कुमेली स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में अश्लील डांस करने का मामला सुर्खियों में रहा। वन विभाग के अधिकारियों की खूब किरकिरी हुई। शासकीय कर्तव्य निभाने में लापरवाही बरतने और वन विभाग की छवि खराब होने पर डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेष टीना लकड़ा को निलंबित किया गया है। रामानुजगंजनगर के तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति को भी कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण करने कहा गया है।
वन विभाग के शासकीय रेस्ट हाउस में अश्लील डांस जैसी गतिविधियां संचालित होने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी कई ऐसी अवांछित गतिविधियां हुई होगी। जिसके बारे में किसी को नहीं मालूम। यदि अश्लील वीडियो वायरल नहीं होता तो शायद यह मामला भी दबकर रह जाता।

Leave Your Comment

Click to reload image