जिला

ज़िला जांजगीर चांपा पुलिस की बडी कार्यवाही जमीन एवम शेयर बाजार से डबल पैसा देने वालाफ्राड गिरफ्तार

* जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा देकर करोडो की ठगी करने वाला फरार आरोपी को सायबर टीम की सक्रियता से पकड़ने में मिली सफलता 

* आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4),3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही कर भेजा गया

* आरोपी उत्तरा कुमार साहू पिता स्व. ईश्वर प्रसाद साहू उम्र 52 साल निवासी बिलारी  थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेश कुमार साहू  निवासी बिलारी वार्ड नं. 12 थाना शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 14.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि भूपेंद्र साहू निवासी बिलारी दो-ढाई साल पहले वर्ष 2023 में बताया कि जमीन की खरीदी विक्री काम चालू किया हूँ तथा मेरा बेटा हिरेन्द्र शेयर मार्केट में काम कर रहा है जिससे अच्छा मुनाफा हो रहा है, उसमे पैसा लगाओगे तो 25 माह में ढाई गुना रकम ब्याज सहित डबल वापस हो जायेगा बताया तथा बार-बार जिद करने पर प्रार्थी दिनांक 30.11.2023 से 25.08.2024 तक कुल 01 करोड, 88 लाख रूपये जमा किया है। उक्त रकम को छलपूर्वक धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर दिनांक 14.11.2025 को धारा सदर का अपराध पंजीबध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में तथा एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में पूर्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू एवं हिरेंद्र कुमार साहू एवं सुरेन्द्र कुमार साहू को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड में भेजा गया है।

 मामले मे आरोपी उत्तरा कुमार साहू निवासी बिलारी  फरार है जो मुखबीर सूचना मिली कि उक्त आरोपी चोरी छिपे घुम रहा है जिसे निरीक्षक सागर पाठक सायबर सेल प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा की सक्रियता से घेराबंदी कर पकडा जिनसे पुछताछ कर मेरोण्डम कथन लिया गया जो अपराध मे संलिप्त रहना बताया है आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से आज दिनांक 07.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड में भेजा गया है।

  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि रामप्रसाद बघेल, उनि सत्यम चौहान पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रधान आरक्षक सुधीर साहू, पुलिस सहायता केंद्र राहौद थाना शिवरीनारायण एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image