13 लीटर महुआ मदिरा बरामद
सूरज निर्मलकर की रिपोर्ट/ बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर
दिनांक 03/05/2025 को जिला सूरजपुर में ग्राम पाठकपुर चौकी खड़गवां थाना प्रतापपुर निवासी प्रमोद राजवाड़े पिता रमेश्वर के कब्जे से 13 लीटर हाथभट्टी निर्मित कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर ,जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला किया गया ।
प्रकरण आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा द्वारा दर्ज किया गया