जिला

धान से भरे ट्रक की चपेट में आने आए महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 25 हजार तत्काल मुआवजा राशि दिया गया

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली । जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा गांव के पास  हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया, ग्रामीणों ने चक्काजाम किया जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। परिजनों को 25 हजार सहायता राशि प्रदान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान ऊषा अडिल पति बंशीलाल उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम बंधवा, लालपुर तहसील के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक वाहन क्रमांक CG 08 L 3181 धान खरीदी केंद्र से धान लोड कर लोरमी से कोदवाबानी - मुंगेली की ओर जा रहा था इसी दौरान सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, मौके से ट्रक चालक फरार हो गया था जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश का मौहोल था, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन अमला घटना स्थल पहुँचकर लोगो को समझाइश दिये ग्रामीणों को शांत कराए व परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता परिजनों को दिलाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतिका का बेटा कमाने खाने के लिए बाहर गया हुआ है स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीदी सीजन के दौरान भारी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी केंद्रों के आसपास भारी वाहनों के लिए निर्धारित समय, गति सीमा और पुलिस निगरानी सुनिश्चित की जाए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचकर लोगो को समझाइए दिया गया परिजनों को सहयता राशि दिया गया, मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किया जाएगा।

अजीत पुजारी एसड़ीएम लोरमी


घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पहुँचकर वाहन को जप्त किया गया है मामले का अपराध पंजीबद्व कार्यवाही किया जा रहा है।

अमित गुप्ता लालपुर थाना प्रभारी

Leave Your Comment

Click to reload image