जिला

सेजेस डोंगरीपाली विद्यालय रासेयो की सात दिवसीय शिविर गोदग्राम गौरडीह में प्रारंभ

बरमकेला/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक के गौरडीह ग्राम पंचायत में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार,सह प्रभारी डोलामणि मालाकार के मार्गदर्शन में आज 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 विशेष शिविर आज विधिवत शुरू हो चुका है"नशामुक्त समाज के लिए युवा" थीम पर आधारित समाज पर स्वयं सेवी अपना सर्वश्रेष्ठ सेवा देने की इरादे के साथ 50 से अधिक  स्वयं सेवकों का मूल मकसद होगा।कार्यक्रम के उद्घाटन में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहन पटेल,गुलापी बरिहा सरपंच गौरडीह,प्राचार्य उग्रसेन चौधरी के द्वारा किया गया।शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा —
“एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। स्वयंसेवक ग्राम विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।”आज प्रारंभिक दिन में स्वयंसेवकों ने गांव के गलियों में रैली निकालकर अपनी उपस्थिति का आगाज किए।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक यशवंत सिंह सिदार,साधना सिंह,गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image