जिला

एनआरएलएम कैडरों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी थीमेटिक में एक सप्ताह में प्रगति पूर्ण करने के निर्देश

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली । जिला पंचायत सभाकक्ष में सहायक परियोजना अधिकारी राजीव तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) कैडरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न थीमेटिक क्षेत्रों में की जा रही प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देना एवं ग्रामीण परिवारों तक योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करना रहा।
सहायक परियोजना अधिकारी ने कहा कि हाउसहोल्ड सेचुरेशन से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा आगामी बुधवार को आयोजित बैठक में की जाएगी। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान समस्त थीमेटिक में एक सप्ताह के भीतर सभी कैडरों में प्रगति लाने के साथ ही हाउसहोल्ड सेचुरेशन की ऑफलाइन प्रगति आगामी बुधवार तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Leave Your Comment

Click to reload image