जिला

सार्वजनिक शौचालय भवन बना रोजगार का माध्यम

गोविन्द राम ब्यूरो चीफ
पलारी/ छत्तीसगढ़ 
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बलौदी में निर्मित सार्वजनिक शौचालय अब स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित इस सार्वजनिक शौचालय को दुकान के रूप में उपयोग में लाकर स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

इसी क्रम में जिला कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला शाखा प्रमुख मुरलीकांत यदु द्वारा निर्देशों का परिपालन कराया गया। जनपद एसबीएम समन्वयक रजनीकांत बंजारे के समन्वय से ग्राम पंचायत बलौदी के सरपंच हेतराम कुर्रे के माध्यम से सार्वजनिक शौचालय भवन जागेश्वर बंजारे को किराये पर प्रदान किया गया।

जागेश्वर बंजारे द्वारा मात्र तीन माह के भीतर लगभग 40 हजार रुपये की आमदनी अर्जित की गई, जिससे उनके परिवार के भरण-पोषण में उल्लेखनीय सहायता मिली। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए आर्थिक संबल साबित हुई है।

जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल से पढ़े-लिखे एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यह प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

पुनः नवाचारों के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध जिला कलेक्टर दीपक सोनी एवं संपूर्ण जिला प्रशासन को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।

Leave Your Comment

Click to reload image