जिला

NSUI नेता ने चलती कार का गेट खोलकर किया स्टंट

दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कार पर स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए हैं। इनमें दुर्ग NSUI प्रभारी महामंत्री भी शामिल है। NSUI नेता चलती कार के गेट पर बैठकर स्टंट करते हुए दिख रहा है। वह अपने 3-4 दोस्तों के साथ कार में बैठा था। कार उसके दोस्त की थी।

NSUI नेता शाश्वत पांडेय ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था। 9 दिसंबर को वीडियो पुलिस के हाथ लगा। ट्रैफिक पुलिस ने 11 दिसंबर को कार्रवाई की है। NSUI नेता के दोस्त के खिलाफ 13 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

इसके अलावा एक और बिना नंबर प्लेट वाली कार को अवैध रूप से सायरन बजाते हुए देखा गया। पुलिस ने कार मालिक को पकड़कर चालानी कार्रवाई की है। 

Leave Your Comment

Click to reload image