जांजगीर पुलिस/ग्राम बनारी सरपंच की तत्परता से 01 घंटे में गुम बालक को पातासाजी कर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा गया
ग्राम बनरी के सरपंच को गांव में एक 06 वर्षीय बालक अपने परिजन से बिछड़कर रोते हुए मिला जिस पर ग्राम बनारी के सरपच देव नारायण सिदार द्वारा मानवता का परिचय देते हुए उक्त बालक के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS को अवगत कराया जिस पर SP द्वारा संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी जांजगीर को निर्देशित करने पर थाना से जांजगीर में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी द्वारा तत्काल बनारी पहुंचकर सरपंच से संपर्क कर सरपंच के साथ उक्त बालक के परिजन से संपर्क कर उक्त बालक को भाटापारा जांजगीर का होना पता चलने पर सकुशल उनके मा से संपर्क करने पर पता चला कि उक्त बालक स्कूल जाने के लिए घर से सुबह निकला था। जो रास्ता भटककर बनारी तरफ चला गया था।
जांजगीर पुलिस की अपील
अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चों को स्कूल अकेले न भेजे तथा लोगों से आग्रह है कि यदि कोई बच्चा अकेले भटकते हुए मिले तो उसकी जानकारी पुलिस को दे।