जिला

मुंगेली में वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन का हुआ गठन,बैठक में सर्वसम्मति से प्रीतेश ‘अज्जू’ आर्य बने जिला अध्यक्ष,सभी ने एक जुटता से कार्य करने दी सहमति

इमरान खोखर बिहान छत्तीसगढ़

नगर के बिलासपुर रोड स्थित भवन में बुधवार को वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलेभर के वेब मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा की गई,जहाँ संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की गई।
बैठक में पत्रकारों ने वेब मीडिया की वर्तमान चुनौतियों, संगठन की मजबूती तथा डिजिटल पत्रकारिता को एक सशक्त मंच प्रदान करने जैसे मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। सभी सदस्यों की आम सहमति से संगठन के पुनर्गठन और विस्तार पर जोर दिया गया।


इसी क्रम में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रीतेश ‘अज्जू’ आर्य को वेब न्यूज पोर्टल एसोसिएशन, मुंगेली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत दिशा देने का भरोसा जताया।


बैठक में यह भी तय किया गया कि संगठन को कानूनी रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु जल्द ही उसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके लिए एक विशेष समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया,जिसे सभी ने अपनी सहमति दी। इसके अलावा संगठन के विस्तार और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी निकट भविष्य में एक और विस्तृत बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।


पत्रकारों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एकजुट करना,उनके हितों की रक्षा करना और पत्रकारिता के मानकों को और अधिक मजबूत बनाना है। बैठक का संचालन एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा किया गया और अंत में सभी ने संगठन की सफलता के लिए सहयोग का संकल्प


इस दौरान अभिलाष सिंह,संजय जायसवाल,रवि शुक्ला,अक्षय लहरें,स्वतंत्र तिवारी,इमरान खोखर,मनीष नामदेव,अतुल श्रीवास्तव एवं बंशी भटवानी उपस्थित रहे

Leave Your Comment

Click to reload image