अंकित तिवारी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग -2025 में सफल ,59 वें रैक के साथ बनें अधिनस्थ लोक सेवा अधिकारी
अंकित तिवारी की सफलता की कहानी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम हैं । आठवीं बार पीएससी परीक्षा में बैठे और अंततः सफल हुए
न्यूज जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जर्वे के होनहार छात्र अंकित तिवारी ने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2025 में सफलता प्राप्त किया हैं। वह जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम जर्वे के रामकुमार तिवारी के सुपुत्र हैं , उनकी माता श्रीमति चद्रकली तिवारी हैं। अंकित तिवारी ने 59 वां रैक प्राप्त करते हुए सफलता अर्जित किया हैं। अंकित तिवारी के पिता रामकुमार तिवारी कर्मकांडी ब्राह्मण हैं । जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे हुए छोटे से गांव जर्वे में अंकित ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पूरी की और हाईस्कूल की शिक्षा डीपी केसरवानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर से की । हाईस्कूल परीक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण कर पालिटेक्निक कालेज जांजगीर से डिप्लोमा कोर्स और बीए की डिग्री प्राप्त की।
अंकित की सफलता कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प
अंकित तिवारी की सफलता की कहानी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम हैं। वह आठवें बार मेहनत करते हुए पीएससी की परीक्षा में बैठे और अंततः सफल हुए। उनके सफलता पर गांव में खुशी की लहर व्याप्त हैं और घर-परिवार के लोगो को बधाईयां दी जा रही हैं।
शशिभूषण सोनी से हुई भेंट-मुलाकात
एक बार व्यापारिक कार्यों के सिलसिले में उनके माता-पिता शशि ज्वेलर्स चांपा पहुंचे थे तब शशिभूषण सोनी ने भी इस बालक अंकित तिवारी की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए हौसला-अफजाई किया था और उन्हें निरंतर प्रयास रखने के साथ लिए प्रोत्साहित किया । पीएससी में सफल होकर 59 वां रैंक हासिल करने पर दैनिक बिहान छत्तीसगढ़ के उपसंपादक डॉ जतिंदर सिंह,एवं जांजगीर-चांपा रमेश कुमार सोनी, लेखक शशिभूषण सोनी, पूर्व पार्षद श्रीमति शशिप्रभा सोनी , डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, डॉ बृजमोहन जागृति , डॉ रविन्द्र द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने अंकित सहित तिवारी सहित परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ कामना दी।
अंकित तिवारी की सफलता के बारे में कुछ मुख्य बातें
नाम - अंकित तिवारी
रैक - 59 वीं रैंक हासिल की
पद - अधिनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित
शिक्षा - हायर सेकंडरी , पालिटेक्निक कालेज जांजगीर से डिप्लोमा और बीए पास ।
माता-पिता - श्रीमति चद्रकली गृहणी और रामकुमार तिवारी कर्मकांडी ब्रह्मण