जिला

जरहागांव बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में पार्किंग व्यवस्था ठप, बैंक उपभोक्ता परेशान

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली

मुंगेली/जरहागांव । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नगर पंचायत जरहागांव के बस स्टैंड में पार्किंग नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत जरहागांव के बस स्टैंड क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था के अभाव ने आम लोगों, विशेषकर बैंक उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा बस स्टैंड के पास संचालित है, जहाँ प्रतिदिन नगर सहित ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों खाता धारक अपने बैंकिंग कार्यों हेतु पहुँचते हैं। लेकिन पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण ग्राहकों को मजबूरी में रोड के किनारे ही वाहन खड़ा करना पड़ता है, जिससे न केवल ट्रैफिक बाधित होता है बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र पहले से ही भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में बैंक आने वाले उपभोक्ता अपनी बाइक या साइकिल सड़क पर खड़ी करते हैं, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। कई बार ऑटो, बस और ट्रक चालकों को भी वाहन निकलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है जब सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और अव्यवस्थित पार्किंग दुर्घटनाओं को निमंत्रण देती है।

Leave Your Comment

Click to reload image