जिला

* यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की पहल, यातायात सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए जांजगीर मुख्यालय में ट्रैफिक सिग्नल लाइट का किया शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में  आज दिनांक को यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा जांजगीर मुख्यालय कचहरी चौक, नेता जी चौक में ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया जिसका शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा किया गया। यह एक ऐसा उपकरण है जो सड़क के चौराहों पर यातायात को नियंत्रित करता है, और नियमों का पालन करवाने के लिए लाल, पीली और हरी बत्तियों का उपयोग करता।

ट्रैफिक सिग्नल लाइट का मतलब 

* लाल बत्ती: इसका मतलब है कि आपको तुरंत रुक जाना चाहिए। स्टॉप लाइन, क्रॉसवॉक या चौराहे से पहले पूरी तरह से रुकना ज़रूरी है।
* पीली बत्ती: इसका मतलब है कि बत्ती जल्द ही लाल होने वाली है, इसलिए आपको रुकने के लिए तैयार रहना चाहिए, जब तक कि आप इतनी तेज़ी से चौराहे के पास न हों कि सुरक्षित रूप से रुक न सकें।
* हरी बत्ती: इसका मतलब है कि आप सुरक्षित रूप से चौराहे से आगे बढ़ सकते हैं, मुड़ सकते हैं या अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं।
* लाल तीर: यह लाल बत्ती की तरह ही काम करता है, लेकिन यह एक विशिष्ट दिशा (जैसे बाएं या दाएं) के लिए होता है। इसका मतलब है कि उस दिशा में जाना प्रतिबंधित है।


 ट्रैफिक सिग्नल शुभारंभ कार्यक्रम में जांजगीर के  समाज सेवक असीम धरदीवान, अनुराग टिंकू शुक्ला, विक्की सिंह, शैल राठौर, उदय पाण्डेय, आर्यन सिंह, प्रकाश उपाध्याय, भोला राठौर, पप्पू शिवा, जिले के NCC आफिसर दिनेश चतुर्वेदी एवं NCC के छात्रगण उपस्थित रहे जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात ट्रैफिक सिग्नल लाइट के बारे में जानकारी साझा किया।

यातायात पुलिस की अपील 

यातायात पुलिस द्वारा यातायात सुगमता, लोगो की सुविधा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइट शुभारंभ किया गया है। अभी प्रारंभ में लोगो को समझाइश दी जा रही है कुछ दिनों पश्चात ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave Your Comment

Click to reload image