जिला

बाल दिवस पर विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, बच्चे राष्ट्र के निर्माता है शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोविंद रात्रे

बिहान छत्तीसगढ़ गोविंद राम ब्यूरो चीफ बलौदा बाजार  


 बलौदा बाजार:-

बलौदा बाजार जिला अंतर्गत शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था उसी कड़ी में विकासखंड पलारी संकुल केंद्र दतान प में शासकीय प्राथमिक शाला गुढ़ियारी, पूर्व माध्यमिक शाला, और हाई स्कूल में सभी शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें सभी स्कूलों के शिक्षक शिक्षकों के द्वारा बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया था जो अच्छे से धूमधाम से मनाया गया,  जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला गुढ़ियारी के साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोविंद  रात्रे के द्वारा  सरस्वती माता चाचा नेहरू और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर आरती के साथ कार्यक्रम का शुरूआत किया गया,

जिसमें सभी बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य आयोजन किए गए थे। 
 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दतान प में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्कृत व्याख्याता डॉ कोमल वैष्णव ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत अधिक प्रेम करते थे इसलिए उसे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते हैं वे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे उनका जन्म 14नवंबर 1889को प्रयागराज में हुआ था । भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त पं जवाहर लाल नेहरू ने 16साल 9माह 12दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाए हैं। व्याख्याता विजय कुर्रे ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने नेहरू जी ने भारत छोड़ो आंदोलन चलाया अनेक बार जेल गए ऐसे स्वतंत्रता संग्रामके सेनानी के जन्मदिन को बालदिवस के रूप में मनाते हैं।

सुश्री क्षमा, अनिता यादव, गरिमा टंडन अंजू वर्मा नितेश पैगम्बर युवराज साहू प्रियंका रात्रे आदि बच्चों ने देशभक्ति गीत भाषण आदि प्रस्तुत किए। बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्य मनोज वर्मा संस्कृत व्याख्याता डॉ कोमल वैष्णव, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री अशोक बछोर, मंजू देवांगन और धीवर सर उपस्थित थे  विजय कुर्रे ललित वर्मा अरविंद ध्रूव पीके साहू रविशंकर साहू योगेश वर्मा सुदेश विश्वकर्मा रश्मि ठाकुर योगेश्वरी धुरंधर पूजा जायसवाल महेश्वरी वर्मा गीतिका प्रधान गीता श्रेय प्रकाश चन्द्र धेनुसेवक सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image