जिला

अश्लील हरकत के आरोप में मिलिंद जैन पर हुआ ,एफ आई आर ।

सौरभ यादव/ बिहान छत्तीसगढ़ /

तिल्दा-नेवरा। अश्लील हरकत के आरोप में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है । मामला बिते दिन का है ,मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन 26 अप्रेल को तिल्दा-नेवरा निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका  सिंधी पंचायत भवन के सामने  अपने बहनों के साथ  मेमोस खा रहे थे ,इसी दरम्यान  आरोपी युवक मिलिंद जैन  मौके पर कार से आये और  पिडिता को देखकर कार को रोककर  सिर से इशारा करते हुए कही और चलने को कहा

, जिससे पिडिता भयभीत होकर अपने मामा को जोर से आवाज लगाया ।  आवाज़ सुनकर पिडिता के मामा मौके पर आकर कार के सामने खड़े होकर पिडिता नाबालिग से आवाज लगाने का कारण पूछा , पिडिता ने सारी घटना की जानकारी अपने मामा को दिया ,तदुपरांत  पिडिता के मामा व मिलिंद जैन के मध्य वाद विवाद हुआ ।

वहीं बताया जा रहा है कि पिडिता नाबालिग को इसके पूर्व मे भी आरोपी मिलिंद जैन जो उनके घर के समीप निवास करता है ,इनके द्वारा अश्लील इशारा किया गया था ,जिसकी जानकारी पिडिता ने अपने माता पिता को भी दिया था । इस मामले की शिकायत पिडिता पक्ष के द्वारा तिल्दा-नेवरा थाना में दर्ज करायी गई  है, पुलिस ने आरोपी मिलिंद जैन‌ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता  बी एन एस 2023 धारा  79 एवं लैंगिक अपराधों से  बालकों का संरक्षण अधिनियम  धारा 12 के तहत कार्रवाई किया है ।

Leave Your Comment

Click to reload image