जिला

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: धान खरीदी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

कलेक्टर ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने एवं धान खरीदी के सुचारू संचालन के दिए निर्देश

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ ) ।

शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर  हर्षवर्धन चौहान ने कम्प्यूटराइजेशन एवं समिति माड्यूल, ट्रायर रन, टोकन, पीसी एसएएपी में एंट्री, व्यवस्थित स्टैकिंग, आवक धान के लिए बारदाना की व्यवस्था, 29 बिन्दु की प्रारंभिक तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। 
    इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खरीदी कार्य के सुचारू संचालन हेतु प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को खरीदी के दौरान केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने तथा किसानों की छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर  जी.एल.यादव, खाद्य अधिकारी .एच.के.डड़सेना, सभी खरीदी केन्द्रों के जिला नोडल अधिकारी, खरीदी व बारदाना प्रभारी, डाटा एंट्री आपरेटर मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image