जिला

संभाग के 161 छात्र सेवा भाव से ओतप्रोत होकर दिए परीक्षा

 ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य

रायपुर 

भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़     राज्य के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा जी एवं राज्य सचिव जितेंद्र कुमार साहू जी के आदेशानुसार राज्य स्तरीय स्काउट गाइड जांच पुरस्कार  परीक्षा  12, अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी अभनपुर में दुर्ग संभाग एवं रायपुर जिला का  आयोजन हुआ।

 राज्यपुरस्कार जांच परीक्षा में  161 स्काउट प्रतिभागी एवं 10 प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे थे। स्काउटिंग के विभिन्न आयामों ,जीने की तरीके मानवीय मूल्यों की विभिन्न जानकारी बच्चों को हासिल हुई जो बच्चों में स्काउटिंग के प्रति नई भावना जागृत हुई। समापन के अंतिम दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा जी थे अध्यक्षता के रूप में श्री जी स्वामी जी अध्यक्ष जिला संघ रायपुर  विशेष अतिथि के रूप मे राज्य सचिव जितेंद्र कुमार साहू  एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय जी की उपस्थिति में शिविर ज्वाल एवं सांझ गीत के साथ संपन्न हुआ।

उद्बोधन में अतिथियों द्वारा स्काउटिंग को मानव जीवन जीने  की नई दिशा और एक अच्छा कुशल व्यक्तित्व का विकास पूर्ण करने में सफल बताया एवं परीक्षा में सफल होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए राज्यपुरस्कार जांच परीक्षा में शिविर संचालक गोपाल राम वर्मा मुख्य परीक्षक खोड़स कश्यप सहायक परीक्षक मृत्युंजय शुक्ला  रोहित वर्मा हेमंत शुक्ला सुजीत गुप्ता तिलेश्वर बघेल मोहित बनपेला क्वार्टर मास्टर लक्ष्मी नारायण पटेल उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image