जिला

दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा स्वर्णकार समाज का उत्साह — आनंद सोनी बने जिला अध्यक्ष

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली (बिहान छत्तीसगढ़) ।

राष्ट्रीय स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत का दीपावली मिलन समारोह मुंगेली नगर के आर.के. प्रथम में हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों — बिलासपुर, कवर्धा, रायपुर, महासमुंद, अंबिकापुर, पंडरिया, मस्तूरी आदि स्थानों से समाज के सैकड़ों भाई-बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल सोनी मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ समाजसेवी एवं सोनार समाज के पूर्व अध्यक्ष योनी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की विशेषता यह रही कि इसे “नो माला, नो मंच, नो मनी” की तर्ज पर पूर्ण सादगी और सौहार्द के साथ आयोजित किया गया, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एक स्वर में आगे नहीं बढ़ेगा, नई दिशा प्राप्त नहीं हो सकती। उन्होंने सभी स्वर्णकार परिवारों से शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक सहयोग की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रचार प्रभारी दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि आज के युग में सामाजिक समरसता ही सबसे बड़ा बल है। समाज के लोगों को आपसी भेदभाव मिटाकर एकता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए मजबूत नींव रखी जा सके।

मुख्य अतिथि अनिल सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को तन, मन और धन से एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी, मैं सदैव तत्पर रहूँगा।

समारोह के दौरान आनंद सोनी को राष्ट्रीय स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान, जिला मुंगेली अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस घोषणा के बाद उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया और हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर महासमुंद महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषारानी सोनी, कवर्धा से राजेन्द्र कुमार सोनी, गोपालमणि बूलदाऊ सोनी, मनीष सोनी सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महिला वर्ग से सुषमा सोनी, ललिता सोनी, सरस्वती सोनी, निगा सोनी, प्रभा सोनी, रत्ना सोनी, अनुपमा सोनी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम में रमेश सोनी, राजकुमार सोनी, विकास सोनी, राजबीरखर सोनी, लालित सोनी, निर्मल सोनी, सुमित सोनी, सुनिल सोनी, शत्रुघन सोनी, सत्यम सोनी, रमाकांत सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हुए।

समारोह का समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन एवं एकता और सामाजिक उन्नति के संकल्प के साथ किया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और समाज की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Leave Your Comment

Click to reload image