जिला

जांजगीर चाम्पा जिला के विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत खैजा मे शासकीय जनपद प्राथमिक शाला खैजा स्कूल में शिक्षको की मनमानी का मामला सामनें आया ।

जांजगीर-चांपा , जिले के विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत खैजा स्कूल में शिक्षको की मनमानी , जब जिसका मन हो स्कूल में पहुचते हैं ,ग्राम सरपंच जामबाई बंजारे एवं ग्राम वासियों के द्वारा हेड मास्टर रामकुमार मिरी से कई बार सिकायत किया गया लेकिन उन्होंने एस मामले में किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया क्योकि स्कूल से कई बार खुद ही नदारत रहतें है 

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल शिक्षकों का तो आये दिन यही नाटक बना रहता है, की जब बच्चें स्कूल में प्रार्थना होनें या मध्यान भोजन के पश्चात ही पहुचते है..

इस तरह की लापारवाही नन्हें बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है, ग्राम वालें बताते है स्कूल की शिक्षा व्यस्था भारी दैनीय है, और बच्चों की शिक्षा पर पालकगण बहुत चिंतित है......

खैजा ग्रामवासिओ एवं सरपंच श्रीमति जामबाई बंजारे का कहना हैं की शिक्षकों ने अपने समय में बदलाव नहीं किया तो हम जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर से मुलाक़ात कर धरना प्रदर्शन करेंगे.....

शासन का नियम हैं की स्कूल मे देर से आने वाले शिक्षकों को हाजिरी के नियम अनुसार दंड भी मिल सकता हैं, जैसे की वेतन काटना या एक दिन की छुट्टी काटना भी मानी जा सकती हैं.....

इससे पहले देर आने पर हाजिरी को नियमित करने की एक लम्बी प्रक्रिया होती थी जिसके लिए प्रधानाध्यापक या फिर ब्लाक शिक्षा अधिकारी को सूचित करना पड़ता था.....

नया नियम-: एक ऐसा ही नियम सरकार के द्वारा बनाया गया हैं जिसमे देर से आने वाले शिक्षकों पर "लेट पंच" दर्ज किया जायेगा ।

Leave Your Comment

Click to reload image