प्रतापपुर में विश्व मलेरिया दिवस वर्ष 2030 तक छत्तीसगढ़ को मुक्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
सूरज निर्मलकर सांवादाता प्रतापपुर/
प्रतापपुर/25 अप्रैल 2025/विकास खंड प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर. विजय सिंह एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश श्रीवास्तव मार्गदर्शन में 25 अप्रैल तो विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया है / इस कार्यक्रम का संचालन विकासखंड मलेरिया पर्यवेक्षक उत्तराकुमार महिलागें. द्वारा किया गया जिन्होंने मलेरिया उन्मूलन की मुख्य थीम मलेरिया को 2030 छत्तीसगढ़ में मुक्त कराना है!(पुनः कल्पना करें. मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाए) के साथ जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई/डॉक्टर बीएमओ सर के द्वारा मलेरिया रोग से बचने के जानकारी दी गई.1. मलेरिया बुखार सर दर्द ठंड के साथ बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं और नजदीकी के स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच और इलाज निःशुल्क होता है।02. मलेरिया की जांच आपके मोहल्ले पारा मितानिन के द्वारा निःशुल्क जांच किया जाता है। 3.मलेरिया से बचने के लिए हमेशा रात में मच्छरदानी का उपयोग करें.।4. बरसात में घर के आसपास गड्ढां में पानी जमा न होने दे और घर के आसपास नियमित्त साफ सफाई करें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
प्रतापपुर
अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉक्टर ललित सिंह, राजेश वर्मा चिरंजीव सिंन्हा सुनील शाहा विनीत खरे लाखेश्वर तिवारी सरोज पैंकरा रामेश्वरी पैंकरा रामविलास सिंह लकी सचिन सुभासो सिंह बालमुनि हीरासाय इंद्रमणिया सिंह सुनीता पैंकरा नंदकिशोर राजू पात्रे राजकुमार हाफिज अंसारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। और सभी ने मलेरिया उन्मूलन के लिए सजग रहने का संकल्प लिया गया है।