जिला

जीवेम शरद: शतम ! डॉक्टर लोकेंद्र कश्यप मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी ।

न्यूज़ जांजगीर-चांपा  

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा जिला में पदस्थ डॉ लोकेंद्र कश्यप एक कुशल मेडिसिन विशेषज्ञ और समाज सेवक हैं जो मानवता की सेवा में सदैव समर्पित रहते हैं , चिकित्सा कार्य में उनकी निष्ठा और समर्पण भावना से वे मरीजों का इलाज करते हैं और समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं ।

डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप ! दया और करुणा की प्रतिमूर्ति ।

डॉ लोकेंद्र कश्यप जी का मरीजों के प्रति दया और करुणा भाव उन्हें एक सच्चे चिकित्सक के रूप में प्रस्तुत करता  हैं । उनकी मानवता की सेवा भावना उन्हें समाज के लिए एक अमूल्य संपत्ति बनाती हैं । डॉ कश्यप जी का जीवन और कार्य समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता हैं ,जो लोगों को प्रेरित करता हैं ।


मेडिसिन विशेषज्ञ-  डॉ लोकेंद्र कश्यप जी एक कुशल मेडिसिन विशेषज्ञ हैं और बैरिस्टर छेदीलाल शासकीय जिला चिकित्सालय ,जांजगीर-चांपा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

दीन-दुखियों की सेवा -  डॉ कश्यप एक सफल चिकित्सक के रूप में दीन-दुखियों की सेवा कर रहे हैं, जो उनकी समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा भावना को दर्शाता हैं ।

समाज सेवा - साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि डॉ कश्यप जी मेरे प्रिय मित्र व्यास नारायण कश्यप ,विधायक जांजगीर-चांपा के सुपुत्र हैं ! बहुत ही सौम्य, सहज-सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हर मरीज का ख्याल रखते हैं । इसी हफ्ते आवश्यक कार्य के सिलसिले में ठाकुर छेदीलाल शासकीय चिकित्सालय जांजगीर जाना हुआ , वे अपने कक्ष में नहीं थे मैंने मोबाईल से उनको काल किया । वे विभागीय  मीटिंग कक्ष में व्यस्त थे , देखते ही देखते मिलने पहुंच गए ।  संवेदनशील व्यवहार , हर जीवन को बचाने की कोशिश और इंसानियत भरा दिल , लगता हैं कि ईश्वर ने एक फरिश्ता के रूप में डॉ कश्यप को जिला अस्पताल में भेजा हैं ।

जिजीविषा-  उनकी जिजिविषा और अपनों के लिए समय देने की क्षमता उन्हें एक सच्चा मानवतावादी बनाती हैं । वे समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी हैं और ज़रूरतमंदों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं 

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत - डॉ लोकेंद्र कश्यप युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए उप्रेरित करते रहते हैं ।

डॉ कश्यप के कार्यों से समाज को एक नई दिशा मिल रही हैं।

मीडिया जगत से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने सेवा भावना से ओत-प्रोत डॉ लोकेंद्र कश्यप को प्रकाट्य दिवस पर बधाई ेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं । उन्होंने डॉ कश्यप जी के सेवा कार्य की सराहना की हैं और कहा हैं कि उनके कार्यों से समाज को एक नई दिशा मिल रही हैं ।

दैनिक बिहान छत्तीसगढ़ परिवार तथा डॉ कुलवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष प्रेस क्लब चांपा तथा डॉ जतिंदर पाल सिंह उप संपादक बिहान छत्तीसगढ़ की ओर से बधाइयां ।

लोकप्रिय हिंदी दैनिक बिहान छत्तीसगढ़ परिवार, डॉ जतिदर पाल सिंह उप-संपादक बिहान छत्तीसगढ़ , डॉ कुलवंत सिंह सलूजा अध्यक्ष प्रेस क्लब चांपा ने डॉ लोकेंद्र कश्यप  को जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दिया और ईश्वर से उनको स्वस्थ , दीर्घायु और खुश रहने की कामना किया ।

Leave Your Comment

Click to reload image