कौसल विकास एवम विश्वरंग पुस्तक यात्रा में प्रो अश्विनी केशरवानी सम्मानित ।
चाम्पा,डॉक्टर सी वी रमन विश्वविद्यालय कोटा और आईसेक्ट द्वारा कौशल विकास एवम पुस्तक यात्रा का शिवरीनारायण में अमित आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक श्री रविन्द्र केशरवानी अपने स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ भव्य स्वागत किया और विद्यार्थियों द्वारा बाइक रैली के साथ इन्हें पूरे नगर भ्रमण कराकर सरस्वती शिशु मंदिर लाया गया जहाँ इस यात्रा के प्रभारी ओ एस डी श्री योगेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य , श्री पवन सुलतानिया समाजसेवी और अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्षता और श्री योगेश शर्मा संपादक छत्तीसगढ़ ज्वाला और प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रो अश्विनी केशरवानी के विशिष्ट आतिथ्य में समारोह का आयोजन किया गया ।
अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया तत्पश्चात् जिले के आईसेक्ट प्रभारियों के द्वारा एक एककर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । श्री योगेश मिश्रा के इस पूरे कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कम्प्यूटर शिक्षा , ए आई तकनीक और पुस्तक पठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी । श्री योगेश शर्मा और श्री वीरेंद्र प्रताप तिवारी के भी अपने विचार व्यक्त किए । प्रो अश्विनी केशरवानी के भी शिवरीनारायण की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए अपनी पुस्तकों को पुस्तक रथ में सम्मिलित करने के लिए प्रभारी मिश्रा जी को सौपा । इसके बाद प्रो अश्विनी केशरवानी , श्री योगेश शर्मा , श्री पवन सुतानिया और श्री वीरेंद्र प्रताप तिवारी को श्रीफल , स्मृति चिह्न और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को भी पुस्तकें भेंट की गई । इस कार्यक्रम के विद्यालय के छात्र छात्रायें , शिक्षकगण , जिले के समस्त आईसेक्ट प्रभारीगण, पत्रकार गण और मीडिया प्रभारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन श्री पाठक और आभार प्रदर्शन श्री रवींद्र केशरवानी ने किया । अंत में सभी अतिथियों द्वारा कौशल विकास और पुस्तक यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।