*भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा आज कवर्धा जिले के माताओं एवं बहनों को माँ बहन की गालियां दे करके जिले को किया गया शर्मसार।
बिहान छत्तीसगढ़ पवन तिवारी कबीरधाम
आप को बता दें कि सत्ता के मद में भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं के द्वारा गुंडा गर्दी दिखाया जा रहा है।
विजय शर्मा बताए क्या जिले के माताओं बहनों को मां बहन की गाली देने के लिए विजय शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया था।
आज भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिया के कवर्धा जिला आगमन पर यूथ कांग्रेस के साथियों द्वारा काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जिस तरह से महिलाओं का अपमान कर रहे हैं ठीक उनके भाजपाई गुंडों द्वारा आज कवर्धा जिले की माताओं बहनों को गंदी गंदी गालियाँ देकर के जो अपमानित किया गया है हम इसका विरोध करते हैं ।
कवर्धा विधायक विजय शर्मा जो राज्य के गृह मंत्री हैं
क्या उनकी शाखा में पंडरिया विधायिका भावना बोहरा जो एक महिला जनप्रतिनिधि हैं उनकी शाखा में भाजपा के कार्यकर्ताओं को आज ट्रेनिंग दिया गया था कि कवर्धा जिले में जाकर के कवर्धा जिले की माताओं और बहनों का किस तरह से अपमान किया जाए? क्या इसका जवाब भाजपा के दुरंगई नेता देंगे? पुलिस प्रशासन द्वारा मूकदर्शक बनकर सत्ता में मदमस्त भाजपाई गुंडों को जो संरक्षण दिया गया है इसका विरोध किया जाता है और कवर्धा जिले में विजय शर्मा के हर एक कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस द्वारा काला झंडा दिखाकर के विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।