जिला

उप संचालक कृषि पर अभद्र व्यवहार का आरोप, कृषि विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी ने किया कार्य बहिष्कार

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़)

 जिले के कृषि विभाग में उप संचालक कृषि  एम.आर. तिग्गा पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में विभाग के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को कृषि विभाग के अधिकारियों ने अपनी विभागीय समस्याओं को लेकर उप संचालक श्री तिग्गा से मुलाकात की थी।

परंतु, उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय उप संचालक द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया गया। अधिकारियों का आरोप है कि इस प्रकार का व्यवहार श्री तिग्गा द्वारा पहली बार नहीं किया गया, बल्कि पूर्व में भी विभागीय समीक्षा बैठकों में मैदानी अमलों एवं कर्मचारियों के साथ ऐसा ही अभद्र रवैया अपनाया गया है। इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों ने पहले भी दिनांक 03 जनवरी 2025 को कलेक्टर, जिला मुंगेली को लिखित शिकायत सौंपी थी। बावजूद इसके, उप संचालक के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।

कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान स्थिति में उनके नेतृत्व में विभागीय एवं गैर विभागीय कार्य कर पाना संभव नहीं है। असंतोष जताते हुए कृषि विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी 03 अक्टूबर 2025 से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि कार्य प्रभावित होने की संपूर्ण जिम्मेदारी उप संचालक एम.आर. तिग्गा की होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image