पोंडी में दशहरा महोत्सव धूमधाम मनाया गया ,जयराम
बिहान छत्तीसगढ़ पवन तिवारी कबीरधाम
पोंडी दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष जयराम साहू ने बताया,नगर में गुरूवार को विजयादशमी का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं मां शीतला मंदिर में 132 ज्योत ज्वांरा कलश प्रज्जवलित किया गया। दशहरा महोत्सव में परंपरागत तरीके से 20 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया, जो दशहरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। वहीं श्रीराम, लक्ष्मण व रावण का जीवंत अभिनय भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही साथ रात्रिकालीन शानदार मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध राष्ट्रपति से पुरस्कृत लोक गायिका पूनम विराट तिवारी, दिव्या तिवारी, ने छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। वहीं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन हजारों की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस
दशहरा कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सार्वजनिक दुर्गोत्सव व दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष जयराम साहू ने इस शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए समिति के सदस्यों और समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार दशहरा उत्सव के दौरान पुलिस प्रशासन की विषेश सहयोग रहा कार्यक्रम की व्यवस्था बनाए रखने में समिति के वॉलंटियर्स ने भी अहम भूमिका निभाई। जिससे समूचा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका। वहीं शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का बैंड-बाजे की धुन में नाचते गाते मां दुर्गा की भावपूर्ण विसर्जन किया गया।, जिसमे समिति के प्रमुख सदस्य, राजूदास मानिकपुरी ,दिलीप श्रीवास्तव, राधे गिर ,संतोष साहू ,पवन केशरवानी, मुकेश कुम्भंकार, शिवनारायण यादव, राजा गोस्वामी, रवि निषाद, वेद साहू,अमन पाली,एव समस्त ग्रामीणजन का विषेश सहयोग रहा