जिला

कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति की ली जानकारी

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ ) 
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय मुंगेली, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर कार्यालय में उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सबसे पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचकर वहां कार्यालयीन कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति, लंबित राजस्व प्रकरणों और उनके निराकरण की स्थिति का जायजा लिया और समयबद्धता के साथ कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।
        कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार अब सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। तय समय पर कार्यालय पहुँचना और निर्धारित समय तक उपस्थिति दर्ज करना आवश्यक है। समय-सीमा के बाद अंगूठा लगाने पर अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि “कार्यालयों की कार्यक्षमता और आमजन की सुविधा के लिए अनुशासन एवं समयपालन बेहद जरूरी है। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”इस दौरान एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image