जिला

गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, शांति और भाईचारे का संदेश

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ )

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ मुंगेली के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एवं संरक्षक कुंदनकुमार, सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एल.पी. डाहिरे तथा जिला संघ उपाध्यक्ष रामशरण यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर के दोनों बच्चों (बन्नी) को स्काउट्स-गाइड्स द्वारा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्मग्रंथों के माध्यम से शांति, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि प्रार्थना सभा देश में विविधता के बीच एकता और शांति का प्रतीक है। उन्होंने आग्रह किया कि इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए। कलेक्टर कुंदनकुमार ने गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बापू का संदेश था – “जो भी बदलाव लाना चाहते हैं, उसे पहले अपने जीवन में लाएँ”। यदि हम स्वयं में बदलाव करेंगे तो समाज में परिवर्तन स्वतः संभव है। शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया। इस मौके पर बेसिक प्रशिक्षण शिविर के प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेन्द्र दिवाकर ने किया और आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने किया। जिला संघ अध्यक्ष जेठमल कोटड़िया, जिला मुख्य आयुक्त राणाप्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष संतोषकुमार यादव सहित कई पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में डीएमसी अशोक कश्यप, एमआईएस प्रशासक मुन्नालाल देवांगन, एबीईओ विमित्रा घृतलहरे, सेजेस प्राचार्य एवं मुख्यालय आयुक्त आई.पी. यादव, बीआरसी डी.सी. डाहिरे, जिला सचिव मोनू बेलदार, खंड सचिव जयबहादुर सिंह खाण्डेकर, संतोष मिश्रा, सुनील पाठक, शत्रुहनलाल कूलमित्र, पूनम शर्मा, कार्यालयीन स्टाफ, बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त स्काउटर-गाइडर व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image