जिला

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 चाम्पा। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम के हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अमोलक सिंह प्रदेश सलाहकार महोदय जी को उनके निवास स्थान में  जाकर  शाल देकर  चांपा टीम के सभी पदाधिकारीगण  के द्वारा सम्मानित किया गया  साथ ही  इस कार्यक्रम को आगे संचालित करते हुए चांपा नगर के सभी वरिष्ठ गणमान्य  सदस्यों को भी शाल देकर सम्मानित किया गया  जिनका नाम इस प्रकार है  ...
श्री गोवर्धन दास जी  ,श्री गुलाबचंद देवांगन जी  श्री रामू मोदी जी  मोह.हबीब खान जी श्री राधा कृष्ण कंसारी जी , श्री लाल दास महंत जी सभी को  सम्मानित किया गया इसमें हमारे टीम के  सभी सदस्य सर्वश्रेष्ठ राजेश कुमार सोनी जी ,कमल किशोर सोनी जी ,घनश्याम देवांगन जी,  नारायण स्वर्णकार जी सभी सदस्य उपस्थित रहे यह गतिविधी बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह जब्बल जी के द्वारा संपन्न किया गया ।  साथ ही बिलासपुर संभाग महा सचिव श्री ललित कुमार बरेठ ने भी वृद्धजन का सम्मान किया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन का  मार्गदर्शन माननीय डा. जतिंद्रपाल के निर्देशानुसार किया गया ।
NHRCCB टीम के  संचालन में उनका विशेष  योगदान रहा है  लगभग पांच  वर्षों से हमारे सभी टीम के पदाधिकारियों को एक परिवार  के तरह मार्गदर्शन करते रहे है  जो भी कार्यक्रम  आयोजित की जाती है  उनका पूरा श्रेय एक मुखिया  की तरह  एवं बेहतर अनुशासन के साथ निभाते रहे हैं हमें आज उनका  सम्मान करने का अवसर प्राप्त होने पर गौरवान्वित महसूस हो रहा है  हमारे  चांपा टीम की सौभाग्य की बात है कि हमें  बेहतर  कार्य करने वाले योद्धा के साथ  कार्य करने  का अवसर प्राप्त हुआ है  इस अवसर पर आज उन्होंने हमें  अपने मुखारबिंद से कहां की कोई भी जन सेवा का कार्य  एकजुटता  के बिना संभव नहीं है  जो कार्यक्रम  नियोजित की जाती है उसमें  टीम के सभी पदाधिकारी का योगदान रहता है  उन्होंने कहां की आप लोग बेहतर ढंग से मिलजुलकर हमेशा कार्य करे जिससे  हमारी टीम की गरिमा बनी रहे ।
NHRCCB टीम के सभी पदाधिकारी की ओर से हम प्रार्थना करते है उनके सुखद जीवन एवं  सुखद स्वास्थ  के साथ उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते है  साथ ही इस टीम को उनका आशीर्वाद मिलते रहने की आशा करते है ।

Leave Your Comment

Click to reload image