*प्रतापपुर विकासखंड में विलेज एक्शन प्लान पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
आज जनपद पंचायत प्रतापपुर के सभा कक्ष में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतापपुर विकासखंड के चयनित सभी 110 ग्रामों के सचिवों एवं सरपंचों के साथ विलेज एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने विलेज एक्शन प्लान को और बेहतर एवं समावेशी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके अलावा इस दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी ग्राम सभाओं में प्रस्तावों के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के डाटा का प्रकाशन कर ग्राम सभा में पढ़कर सुनाने, एग्रीस्टेक पंजीयन की जानकारी उपलब्ध कराने एवं गिरदावरी से संबंधित जानकारी का वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सभी एसडीएम को इन बिंदुओं का पालन सख्ती से सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए