जिला

फल फूल रहा अवैध ईट भट्ठे का धडल्ले से कारोबार,

जिला -एमसीबी /

विकासखंड मानेंद्रगढ /अंतर्गत ग्राम पंचायत चनवारी डांड में फल फूल रहा अवैध ईट भट्ठे का धडल्ले से कारोबार, जिससे खनिज विभाग के राजस्व की चोरी के साथ साथ बेखौफ भट्टा संचालित हो रहा है l जिससे विभाग के राजस्व की लाखों रुपए की चोरी भट्टा संचालकों द्वारा किया जा रहा है l जिला मुख्यालय से लगा हुआ यह पंचायत अवैध ईंट भट्टा कारोबारियों का गढ़ बना हुआ है l जिससे परेशान ग्रामीणों का कहना है कि इन भट्टों के वजह से पर्यावरण दूषित हो रहा है ऊपर से गर्मी का मौसम में पुरा वातावरण में चारों ओर गरम के साथ वातावरण में चलना फिरना भी मुश्किल ही नहीं खुले में सांस लेना भी दुभर हो गया है l

इस विषय मे नव निर्वाचित  सरपंच सोनू सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने परिजन के माध्यम से यह कहलवा दिया की समस्त ईंट भट्ठा संचालकों की मीटिंग रख कर उन्हें समझाइस दे दी जाएगी l 
खनिज विभाग जिला अधिकारी, दयानन्द तिग्गा 
बाइट...जब इसी विषय पर जिला खनिज अधिकारी दयानन्द तिग्गा से पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हमने कारवाई कर सभी ईंट भट्टा संचालकों पर जुर्माना लगाया और कहा धीरे धीरे बदलाव आएगा जिससे अवैध कारोबार बन्द हो सके l

Leave Your Comment

Click to reload image