जिला

नगर मे दूसरी बार हुआ डांडिया कार्यक्रम, महिला और बालिकाओं ने जमकर उठाया लुफ्त

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली पथरिया (बिहान छत्तीसगढ़)

शारदीय नवरात्रि में क्षेत्र में विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। इसी क्रम मे नगर पंचायत पथरिया में दूसरी बार डांडिया नाइट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ विशेष कर महिला एवं बालिका वर्ग की जमकर भीड़ उमड़ी। नगर के माता बहनों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल किया। लगातार दो दिन तक चले डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार की शाम मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर की गई।

इसके बाद आगंतु अतिथियां का स्वागत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। दो दिनों के इस कार्यक्रम में प्रथम दिवस पर गुजराती थीम और द्वितीय दिवस पर छत्तीसगढ़िया थीम रखा गया जिसके अनुसार इसमें शामिल होने वाले माता बहनों और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषाधारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  आयोजन समिति ने बताया कि वर्ष 2024 में पहली बार नगर में डांडिया नाइट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिनकी लोकप्रियता देखते हुए इस वर्ष और भी बेहतर तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। यह कार्यक्रम का उद्देश्य नगर एवं आसपास क्षेत्र की माता बहनों को समर्पित है। कार्यक्रम में विभिन्न पुरस्कार भी आयोजन समिति द्वारा दिए गए। जिसमें सर्वश्रेष्ठ जोड़ा,  सर्वश्रेष्ठ पहनावा (महिला एवं पुरुष), सर्वश्रेष्ठ बच्चा और ड्रामा क्वीन शामिल रहे। दोनों ही दिन अलग-अलग विजेताओं को समिति एवं उपस्थित अतिथियों के माध्यम से पुरस्कृत किया गया।


आयोजन समिति में नगर के युवा पार्षद दीपक साहू, युवा नेता योगानंद साहू, शिक्षक अशोक यादव, बृजमोहन सोनवानी,राघवेंद्र परिहार,प्रवीण वर्मा,शिक्षिका पुष्पलता सोनवानी,रीता तिवारी, संगिनी परिहार, चंदेश्वरी करमाकर, पार्वती निषाद,रिंकी साहू शिवांगी तिवारी, श्रुति यादव, अंकिता सोनवानी शामिल रहे।

अतिथिओ ने की सराहना - 
                2 दिन चल डांडिया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता अतिथि के रूप में शामिल रहे और कार्यक्रम की सराहना की ।क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति अनिल देवेंद्र राजपूत ने इसे सरहनी कार्यक्रम बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। वही नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसी रघु वैष्णव ने इसे नवाचार की संज्ञा देते हुए नगर में ऐसे और भी कार्यक्रम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसी प्रकार अधिवक्ता संघ बिल्हा के अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष मनोज पांडे,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य वशिउल्ला शेख, जागेश्वरी घनश्याम वर्मा, बीमा अभिकर्ता, शिवनारायण वर्मा, पार्षद ओमकार यादव,ओमू दीवान, इंद्रजीत यादव, प्रकाश भार्गव,छोटू खान, पत्रकार गुरमीत बग्गा ने भी आयोजन समिति को शुभकामनायें देते हुये अपने अपने विचार साझा किये।

Leave Your Comment

Click to reload image