पंचायत गौरा और सत्तीपारा के ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच खराब पड़ी ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की
सूरज निर्मलकर बिहान छत्तीसगढ़ /
सूरजपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मोर दुआर साय सरकार अभियान अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र 12 में ग्रामीणों के बीच लगातार पहुंच रही हैं . इस दौरान ग्राम पंचायत गौरा और सत्तीपारा के ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच खराब पड़ी ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की थी .
जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा ग्रामीणों की समस्या देखते हुए तत्काल ग्रामीणों की मांग पर ट्रांसफार्मर लगवा दिया । जिला पंचायत अध्यक्ष की इस त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दिखी .

ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा की जिला पंचायत अध्यक्ष ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके भावनाओं का सम्मान करती हैं यही वजह है की शिकायत के महज 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया ।
ग्रामीणों के मांग के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था की विष्णु के सुशासन में हर समस्या का समाधान होगा