जिला

किसान कल्याण फाउंडेशन के द्वारा संचालित कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लासेस का किया गया शुभ आरम्भ

बिहान छत्तीसगढ़ 


पवन तिवारी कबीरधाम 

रविवार दोपहर 12;00 बजे ग्राम पंचायत नेउरगांव कला ब्लाक बोडला ,जिला कबीरधाम में । किसान कल्याण फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘ कृष्णा पब्लिक को
कोचिंग क्लासेस ’ का शुभारंभ किया गया। यह कबीरधाम जिले का दूसरा कोचिंग क्लास* *है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी, अभिभावक एवं पंचायत प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में *संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  घनश्याम प्रसाद यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लासेस न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि उनके  व्यवहार और संस्कार को भी सही दिशा देगा। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं है, बल्कि एक अच्छे इंसान का निर्माण करना भी है।”


साथ ही, कार्यक्रम में संस्था की *राष्ट्रीय महासचिव एवं कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लासेस की डायरेक्टर  भगवती मिरज  ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और व्यवहार की महत्ता बताते हुए कहा कि “आज के दौर में बच्चे केवल किताबों से नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों से भी सीखते हैं। हमारा प्रयास है कि हम बच्चों को अच्छे संस्कारों से जोड़ें और उन्हें नशा जैसी बुरी आदतों से बचाएँ।” उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि नशा आज छोटे-छोटे बच्चों तक पहुँच रहा है, और इससे समाज को बचाने के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है।
 ग्राम के पालक ने बताया कि इस कोचिंग क्लास का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है।
 इस अवसर पर बच्चों को आई-कार्ड एवं पेन-कॉपी का वितरण भी किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image