जिला

कृषि अधिकारियों का धरना, 9 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन

विकास कुमार यादव -  बिहान छत्तीसगढ़ 

बलरामपुर 

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बलरामपुर जिले के सभी कृषि अधिकारियों ने आज आंदोलन के तीसरे चरण में अपने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया, इस दौरान कृषि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा,

संघ के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि प्रमुख मांगों में

4300 ग्रेड पे करने निर्धारण,

फिक्स टीए 2500 करने,

संसाधन भत्ता,

अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता,

पद नाम संशोधन कर कृषि विस्तार अधिकारी करना,

गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति,

अनुदान राशि हेतु डीबीटी प्रणाली लागू करना,

पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करना
जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।


आज के इस धरना-प्रदर्शन में कुल 44 कृषि स्नातक कृषि अधिकारी शामिल हुए, कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी से अरविन्द वर्मा, रामकृष्ण यादव, महिला जिला उपाध्यक्ष निर्मला पाल, जिला सचिव प्रवीण भगत, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यभान सिंह, राहुल सिंह, सूरज राय, अजीत गुप्ता, राकेश जायसवाल, सहित अन्य सदस्य मिथलेश गुप्ता, विवेक जायसवाल, अनिशा पैकरा, इदन खातून, रूबीया भर्ती, स्वप्निल एवं अन्य उपस्थित रहे।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image