जिला

कलेक्टर ने नगरपालिका अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ 

मुंगेली (बिहान छत्तीसगढ़) 

कलेक्टर कुन्दन कुमार  जिला मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेने निकले। उन्होंने नगरपालिका मुंगेली अंतर्गत  पुष्प वाटिका उद्यान उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य का बोर्ड नहीं लगाए जाने पर उन्होंने मुख्य नगर पालिका और इंजीनियर पर नाराजगी जाहिर की
उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाए जिसमें कार्य का नाम, लागत राशि आदि का स्पष्ट विवरण दर्ज हो। उन्होंने गार्ड रूम, विद्युत रूम, बाउंड्रीवाल नवीनीकरण, प्रवेश द्वार, दुकान व टायलेट उन्नयन, प्ले एरिया, ड्रेनेज कार्य आदि का निरीक्षण किया और पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर ने  निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं करने पर मुंगेली नगर पालिका सीएमओ, एवं इंजीनियर पर नाराजगी जाहिर की तथा  संबंधित ठेकेदार को भी नोटिस जारी करने निर्देशित किया। उन्होंने उद्यान के आसपास पानी की उचित निकासी की व्यवस्था एवं साइड नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कलेक्टर ने खड़खड़िया नाला, पुरानी पानी टंकी के पास पंडरिया रोड मरम्मत कार्य और महाराणा प्रताप वार्ड में नाली निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम के पास चौपाटी निर्माण कार्य अंतर्गत,  सीड डेवलपमेंट, पेवर ब्लॉक निर्माण, लैंडस्कैपिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image