पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत गोपीबंद तलब शिव मंदिर शनि मंदिर का किया गया सफाई
बिहान छत्तीसगढ़ पवन तिवारी कबीरधाम
आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन और सेवा दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पंडरिया नगर के गोपी बंद तालाब, भगवान शिव एवं शनिदेव मंदिर प्रांगण में सफाई कर सेवा की और वृक्षारोपण किया।
इस दौरान भारतीय विद्यापीठ विद्यालय में भी वृक्षारोपण कर नगर में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था हेतु ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा देश निरंतर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सबका साथ-सबका विकास का संकल्प आज सार्थक हो रहा है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान उनके सेवा और समर्पण को परिलक्षित करता है जो हम सभी के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे , उपाध्यक्ष सुमित तिवारी ,जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की बहनें, नगरवासी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।