जिला

सकरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरधौना का मामला:तालाब में डूबीं दो सगी बहनें, अवैध मुरुम खनन से बने गड्ढे ने ली जान

तखतपुर/

तखतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरधौना में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों अपनी दादी के साथ गांव के चण्डीपारा तालाब नहाने गई थीं। तैरते-तैरते तालाब में अवैध मुरुम खुदाई से बने गहरे गड्ढे में चली गईं और डूब गईं. ने से उनकी मौत हो गई। सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों के शव तालाब से निकाला। पंचनामा व पीएम के बाद शव को अंतिम संस्कार के​ लिए परिजन को सौंपा गया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम गिरधौना निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की दो बेटियां चांदनी (13) और पार्वती(11) मंगलवार की सुबह 8 बजे अपनी दादी के साथ गांव के ही चण्डीपारा तालाब नहाने गई थीं। दादी कपड़ा धोकर घर वापस आ गई और दोनों बहनें तालाब में नहा रही थीं।

नहाते-नहाते दोनों बहने अवैध रूप से मुरूम खुदाई से बने गहरे गड्ढे में चली गईं और डूबने लगी। समय पर सहायता नहीं मिलने से दोनों गड्ढे में समा गईं। इधर, जब चांदनी और पार्वती घर नहीं आई तो उन्हें देखने दादी फिर से तालाब गई। वहां उन्होंने देखा कि दोनों बहनों के कपड़े तालाब किनारे रखे हुए हैं, लेकिन लड़कियां दिखाई नहीं दे रही हैं।

अनहोनी की आशंका होने पर दादी ने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी और गांववालों के सहयोग से तालाब में ही खोजना शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों बहनों के शव तालाब में मिले। उन्हें बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची सकरी पुलिस ने दोनों के शवों का पीएम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image