कुत्ता एक्सीडेंट मामले को लेकर चिल्फी में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मामला
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
चिल्फी/लोरमी । कुत्ता एक्सीडेंट को लेकर नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने 04 सितंबर 2025 को थाना चिल्फी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग लोरमी-पंडरिया रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष सुमीत कोसले ने किया, जबकि महा सचिव सोन कुर्रे, संजीत बर्मन, संजू बंजारा, किशन, रघु बंजारे, रामनाथ कोशले, लव सतनामी, हरेशा बंजारा और विरेन्द्र धृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ और आम जनता को निजी और कार्य संबंधी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 120/2025 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला धारा 126(1) और 190 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शन से प्रभावित लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से आम जनता को राहत मिल सके।