जिला

मुंगेली में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर आगर स्पोर्ट्स क्लब की बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर हुआ कार्य विभाजन

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली 
मुंगेली। जिले के मुख्यालय नगर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और स्वागत झांकी को लेकर आगर स्पोर्ट्स क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विसर्जन और स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्य विभाजन तय किया गया।

सूत्रों के अनुसार, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार, 7 सितंबर को शाम 6 बजे से किया जाएगा। प्रतिमाओं का एकत्रीकरण कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया जाएगा, जिसके बाद झांकी शहर में भ्रमण करेगी। आगर स्पोर्ट्स क्लब ने कई वर्षों से श्री परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैंड में मंच बनाकर गणेश एवं दुर्गा प्रतिमाओं का स्वागत और पूजा-अर्चना करने की परंपरा निभाई है।

बैठक आगर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष किशोरीलाल केशरवानी के निवास पर आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष किशोरीलाल केशरवानी, शैलेश पाठक, हेमेंद्र गोस्वामी, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, आशीष मिश्रा और कोटूमल दादवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में समितियों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया ताकि विसर्जन और स्वागत का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave Your Comment

Click to reload image